आईपीएल : धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का निर्णय

 


धर्मशाला, 11 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। बीती रात हुई बारिश के बाद धर्मशाला की ठंडी वादियों में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेकर चेज करने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि पंजाब इस मैदान से काफी वाकिफ है ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर बनाया जाए।

गौरतलब है कि पंजाब पिछले तीन मैच लगातार हारा है। वही दिल्ली की टीम भी अपना पिछला मैच अपने ही घर पर कोलकाता से हार कर धर्मशाला पंहुची है। ऐसे में इस मैच में जीत हासिल करना दोनों टीमों के लिए अहम है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया