महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए हिमाचल की 16 सदस्यीय टीम घोषित
धर्मशाला, 09 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 एलीट ट्रॉफी 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों की खिलाड़ियों को जगह दी गई है। अंशिका ठाकुर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
घोषित टीम में बिलासपुर से इशानी दास और खुशी चौहान, चंबा से हिमानी शर्मा और तवीश बाला, हमीरपुर से सुहाना सैनी, कांगड़ा से आहाना शर्मा और धन्या लक्ष्मी, कुल्लू से अंशिका ठाकुर, मंडी से साक्षी, शिमला से अनाहिता दिग्विजय सिंह, अंशिका सिंह सैनी, देवांशी वर्मा और मनीषा, सिरमौर से पारखी ठाकुर, सोलन से कनुप्रिया और ऊना से अंशिता संदल को टीम में शामिल किया गया है।
टीम के सहयोगी स्टाफ में अनघा देशपांडे को मुख्य प्रशिक्षक, वरुण शर्मा को बल्लेबाजी प्रशिक्षक, सन्नी भट्ट को सहायक प्रशिक्षक, मनीषा को फिजियो, प्रीति रानी को शक्ति एवं कंडीशनिंग प्रशिक्षक, आशुतोष पांडे को वीडियो विश्लेषक, सोनाली ठाकुर को मसाज थेरेपिस्ट और शिव कपूर को प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
हिमाचल की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को ओडिशा के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद 15 नवंबर को मुंबई, 17 नवंबर को त्रिपुरा, 19 नवंबर को असम और 21 नवंबर को आंध्र प्रदेश के साथ मैच खेलेगी। लीग चरण के सभी मुकाबले राजकोट में आयोजित होंगे। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने नौ नवंबर को टीम की घोषणा की।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया