इमरजिंग मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हिमाचल के पुखराज मान का चयन
Jun 23, 2026, 16:12 IST
धर्मशाला, 23 जून (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित किए जा रहे इमरजिंग मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हिमाचल से क्रिकेटर पुखराज का मान चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 6 से 24 जुलाई तक बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। पुखराज मान का चयन टीम सी के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को 5 जुलाई को बेंगलुरु पंहुचना होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया