आईपीएल 2027 मिनी नीलामी से पहले एलएसजी के पर्स में सबसे ज्यादा रकम, गुजरात के पास सबसे कम
नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन के बाद अब सभी 10 फ्रेंचाइजी की नजरें अगले महीने होने वाली मिनी नीलामी पर हैं। इस बार सभी 10 टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। रिटेंशन के बाद फ्रेंचाइजी के पर्स में कुल 297.95 करोड़ रुपये बाकी हैं। सबसे ज्यादा पैसा लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के पास बचा है। फ्रेंचाइजी के पर्स में 47.45 करोड़ रुपये हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम रकम बची है। उनके पास सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं। आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस बार सभी 10 टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। सभी फ्रेंचाइजी ने कुल मिलाकर 1,002.05 करोड़ खर्च किए हैं और अब नीलामी के लिए उनके पास कुल 297.95 करोड़ की रकम बची है। इन 10 टीमों में अभी भी 66 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं। इससे फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में और खिलाड़ी जोड़ने और अपने संयोजन को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।
गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे ज्यादा 7 विदेशी खिलाड़ी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने 19-19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (18 खिलाड़ियों को रिटेन किया) नीलामी में सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ की रकम के साथ उतरेगी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (41.65 करोड़), सनराइजर्स हैदराबाद (40.15 करोड़) और दिल्ली कैपिटल्स (39.50 करोड़) का नंबर आता है। गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ की रकम बची है और उनके पास 3 स्लॉट खाली हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)
रिटेन खिलाड़ी- अकील होसेन, अंशुल कंबोज, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, गुरजापनीत सिंह, जैक एडवर्ड्स (ट्रेड खिलाड़ी), जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड खिलाड़ी), मुकेश चौधरी, नूर अहमद, राहुल चाहर, रामकृष्ण घोष, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, उर्विल पटेल।
रिलीज खिलाड़ी: एमएस धोनी, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, जैक फॉल्क्स, कुलदीप यादव, प्रशांत वीर, मैकनील नोरोन्हा, अमन खान, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस ट्रेड के जरिए बाहर हुए। वहीं एमएस धोनी सीएसके में मेंटर की भूमिका निभाएंगे।
बचा पर्स: 28.05 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 6 | विदेशी स्लॉट: 2
2. मुंबई इंडियंस (एमआई)
रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अर्शदीप सिंह (ट्रेड इन)।
रिलीज खिलाड़ी: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालवर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, महिपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर, कृष भगत, हार्दिक पांड्या (ट्रेड आउट)।
बचा पर्स: 32.6 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 9 | विदेशी स्लॉट: 2
3. दिल्ली कैपिटल्स (डीसी)
रिटेन खिलाड़ी: अक्षर पटेल, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, औकिब नबी, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, काइल जैमीसन, ऋषभ पंत (ट्रेड इन), जीशान अंसारी (ट्रेड इन)।
रिलीज खिलाड़ी: मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारख, दुश्मंथा चमीरा, रेहान अहमद, अजय मंडल, टी. नटराजन (ट्रेड आउट), कुलदीप यादव (ट्रेड आउट)।
बचा पर्स: 39.5 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 9 | विदेशी स्लॉट: 4
4. लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी)
रिटेन खिलाड़ी: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, कुलदीप यादव (ट्रेड इन), सैम करन (ट्रेड इन)।
रिलीज खिलाड़ी: आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्टजे, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (ट्रेड आउट), मोहम्मद शमी (ट्रेड आउट), एम. सिद्धार्थ (ट्रेड आउट)।
बचा पर्स: 47.45 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 7 | विदेशी स्लॉट: 3
5. पंजाब किंग्स (पीबीकेएस)
रिटेन खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मुशीर खान, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, यश ठाकुर, व्यशाक विजयकुमार, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह, हार्दिक पांड्या (ट्रेड इन)।
रिलीज खिलाड़ी: नेहाल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, अर्शदीप सिंह (ट्रेड आउट)।
बचा पर्स: 18.6 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 6 | विदेशी स्लॉट: 2
6. राजस्थान रॉयल्स (आरआर)
रिटेन खिलाड़ी: रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, अमन राव, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, यश राज पुंजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा, मोहम्मद शमी (ट्रेड इन), एम. सिद्धार्थ (ट्रेड इन)।
रिलीज खिलाड़ी: शिमरोन हेटमायर, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, इमानजोत चहल, सैम करन (ट्रेड आउट)।
बचा पर्स: 27.05 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 6 | विदेशी स्लॉट: 3
7. सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच)
रिटेन खिलाड़ी: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेत्रा, टी. नटराजन (ट्रेड इन), खलील अहमद (ट्रेड इन), नाथन एलिस (ट्रेड इन)।
रिलीज खिलाड़ी: ट्रैविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार टारमले, अमित कुमार, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, डेविड पेन, आरएस अम्बरीश, हर्षल पटेल (ट्रेड आउट), जीशान अंसारी (ट्रेड आउट), लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड आउट), जैक एडवर्ड्स (ट्रेड आउट)।
बचा पर्स: 40.15 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 7 | विदेशी स्लॉट: 3
8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)
रिटेन खिलाड़ी: रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, यश दयाल।
रिलीज खिलाड़ी: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विहान मल्होत्रा, स्वप्निल सिंह।
बचा पर्स: 14.15 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 5 | विदेशी स्लॉट: 1
9. गुजरात टाइटंस (जीटी)
रिटेन खिलाड़ी: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, आर. साई किशोर, मानव सुथार, राशिद खान, जयंत यादव, जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, अरशद खान, निशांत सिंधु, हर्षल पटेल (ट्रेड इन)।
रिलीज खिलाड़ी: ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजन, पृथ्वीराज यारा।
बचा पर्स: 8.75 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 3 | विदेशी स्लॉट: 2
10. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)
रिटेन खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, टिम साइफर्ट, सार्थक रंजन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी।
रिलीज खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लुवनित सिसोदिया, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह, उमरान मलिक।
बचा पर्स: 41.65 करोड़ रुपये | खाली स्लॉट: 8 | विदेशी स्लॉट: 3
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह