पश्चिमी जोन पीएसी की तीन दिवसीय 29वीं अंतरवाहिनी तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुरादाबाद, 25 अप्रैल हि. स.)। पश्चिमी जोन पीएसी की तीन दिवसीय 29वीं अंतरवाहिनी तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता का शनिवार को नौवीं वाहिनी पीएसी तरणताल पर मुख्य अतिथि 24वीं वाहिनी कमांडेंट रमेश प्रसाद गुप्ता ने किया। उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। पहले दिन तैराकी की फ्री स्टाइाल, बैक स्ट्रोक, बटर फ्लाई स्पधाओं में मुरादाबाद के तैराकों का दबदबा रहा। फ्री स्टाइल रिले और वाटर पोलों में भी यहीं के खिलाड़ी छाए रहे और अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किए। बीतें वर्षों की तहर इस वर्ष भी पश्चिमी जोन पीएसी की तैराकी और क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता की मेजबानी मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी को मिली है।
शनिवार शाम को नौवीं वाहिनी पीएसी तरणताल में उद्घाटन समारोह हुआ। प्रतियोगिता में भाग ले रहे पश्चिमी जोन पीएसी के 14 वाहिनियों के 246 तैराकों के पीएसी बैंक की धुनों के साथ मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मेजबान टीम के कैप्टन आरक्षी लक्ष्मीकांत शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और वाहिनी का सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई। शुभारंभ अवसर पर 9वीं वाहिनी पीएसी के डिप्टी कमांडेंट अनित कुमार, शिविरपाल मोहम्मद मुशीर अहमद, 24वीं वाहिनी के शिविरपाल हकीमुद्दीन, 9वीं वाहिनी के सुबेदार मेजर मोहम्मद दानिश, 24वीं वाहिनी के सूबेदार मेजर संदीप सिंह, दनायक निमेश कुमार के साथ ही सभी 14 टीमों के प्रबंधक और खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं के साथ ही वाटर पोलो के मैच कराए गए, जिसमें मुरादाबाद के पीएसी तैराकों का दबदबा नजर आया। पहले दिन के आयोजन में निर्णायक रवि कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, सतीश कुमार, एसआई रूपेश कौशिक, जगदीश कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी गुरुदीप राणा, मनोज राणा, प्रशांत कुमार, विनीत कुमार आदि का सहयोग रहा। संचालन रवि कुमार शर्मा ने किया।
पहले दिन हुई स्पर्धाओं के परिणाम-100 मीटर फ्री स्टाईल तैराकीरू 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के संतोष सिंह ने पहला, 15वीं वाहिनी आगरा के वीरपाल ने दूसरा और मुख्य आरक्षी संतोष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बैंक स्ट्रोकरू 23वीं वाहिनी मुरादाबाद के आरक्षी चालक अनिल कुमार को प्रथम, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र को द्वितीय और 24वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी मदनपाल सिंह को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 9वीं वाहिनी मुरादाबाद के मुख्य आरक्षी विनय चौधरी ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। 24वीं वाहिनी के रविंद्र सिंह दूसरे और नरेंद्र चौहान तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बटर पलाइ में 23वीं वाहिनी के आरक्षी चालक अनिल को पहला, 25वीं वाहिनी के वीरपाल को दूसरा और यशवंत राव को तीसरा स्थान मिला। - 800 मीटर फ्री स्टाईल में 23वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र ने प्रथम, 9वीं वाहिनी के मयंक कर्णवाल ने द्वितीय और 24वीं वाहिनी के विकानंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नौवीं वाहिनी पीएसी के तरणताल में वाटर पोलो का पहला मैच 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में 23वीं वाहिनी ने 6वीं वाहिनी मेरठ को 01-00 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी तरह दूसरे मैच में 28वीं वाहिनी ईटावा ने 8वीं वाहिनी बरेली को 07-05 से हराया। तीसरे मैच में 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ ने की टीम ने 43वीं वाहिनी पीएसी एटा को कड़े मुकाबले में 03-02 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। चौथे मैच में 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा ने 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद को 07-01 से हराया। पांचवे मैच में 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद को 02-01 से हराया। छठवें मैच में 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर ने 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ को 03-01 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन 4 गुणे 100 फ्री स्टाइल रिले का भी आयोजन किया गया। इसमें 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के सतीश कुमार, मदनपाल सिंह, संतोष कुमार सिंह व हिमांशु की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 23वीं वाहिनी मुरादाबाद के सुभाष चंद्र, अनिल सिंह, नितिन व मोहित की टीम दूसरे स्थान पर रही। 9वीं वाहिनी पीएसी के विनय चौधरी, मयंक कर्णवाल, अंकुर व दीपक की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तैराकी प्रतियोगिता के अंतर्गत कराई गई एक मीटर गोताखोरी की स्पर्धा में 24वीं वाहिनी के सतीश कुमार ने 66 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इसी वाहिनी के हिमांशु ने 64 अंक के साथ दूसरा और 9वीं वाहिनी के विनय चौधरी ने 56 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह तीन मीटर गोताखोरी में 24वीं वाहिनी के हिमांशु ने 51 अंक के साथ प्रथम, 9वीं वाहिनी के विनय चौधरी ने 43 अंक के साथ द्वितीय और 24वीं वाहिनी के सतीश कुमार ने 38 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल