डिस्ट्रिक्ट इंटर क्लब क्रिकेट मैच : नेक्स्ट जनरेशन रेड ने नेक्स्ट जनरेशन ब्लू को एक विकेट से हराया
मुरादाबाद, 06 जून (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट इंटर क्लब क्रिकेट मैच में शनिवार को नेक्स्ट जनरेशन रेड ने नेक्स्ट जनरेशन ब्लू को एक विकेट से हराकर जीत अपने नाम की। रेड टीम को सबसे बड़ा फायदा विपक्षी टीम द्वारा अतिरिक्त रुप से दिए गए 93 रनों से मिला।
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आज पहले बल्लेबाजी करते हुए नेक्स्ट जनरेशन ब्लू ने 31.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए ।टीम की ओर से अरनव ने 29, रिंकू और वैभव सक्सेना ने 17-17 रन का योगदान दिया। इसके अलावा फुजेल खान ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेक्स्ट जनरेशन रेड की टीम 29.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 168 रन बनाते हुए रोमांचक जीत हासिल कर ली। शिखर ने नाबाद 58, आयुष 45 रनों की तेज पारी ने टीम को संभाला। रेड टीम को सबसे बड़ा फायदा विपक्षी टीम द्वारा दिए गए 93 अतिरिक्त रनों से मिला। 58 रन नवाब बनाने वाले शिखर मैन ऑफ द मैच के लिए चुने गए।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल