राष्ट्रीय कलारिपयट्टू चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए केरल रवाना हुई बंगाल की टीम

 




कोलकाता, 24 मार्च (हि.स.)। तिरुवनंतपुरममें आगामी 27 मार्च से में शुुरू होने जा रहे 18वीं राष्ट्रीय कलारिपयट्टू चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की टीम मंगलवार को रवाना हुई। तीन दिन तक चलने वाला यह आयोजन 29 मार्च तक जारी रहेगा।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी‘गुरुक्कल’ परेश कुमार मिश्रा के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में खेलेंगे।

टीम इस प्रकार हैं :-

कविता प्रजापति, महिमा सराफ, प्रियांशु दास, अभय शर्मा, अनंता मिश्रा, ऋषि गुप्ता, मोहर दास, उषसी चौधरी, हर्षिता शर्मा, सायंतनी दास, तियासा साईं, देवद्रिता दास, अंकिता मंडल, पीयूष मंडल, असित देवनाथ, अनिरुद्ध साहा, प्रनील दास, अत्रि भड़, सोहन चटर्जी, श्लोक साहू, सौमजीत दास, शौर्य श्रीवास्तव, दीप्तरूप सरकार, दुर्गाशीष नस्कर तथा अभय देवनाथ।

प्रतियोगिता के संचालन के लिए इंडियन कलारिपयट्टू फेडरेशन के कई अनुभवी पदाधिकारी भी आयोजन के दौरान मौजूद रहेंगे। इनमें भारत सरकार के पूर्व राज्य मंत्री ओ. राजागोपाल मुख्य संरक्षक के रूप में शामिल है

18वीं राष्ट्रीय कलारीपयट्टू चैंपियनशिप 2026 का आयोजन केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित आयोजन प्राचीन मार्शल आर्ट को बढ़ावा देता है, जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी अपनी अनूठी युद्ध कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग शामिल हैं। इंडियन कलारिपयट्टू फेडरेशन के महासचिव डॉ. अंबु आर. नायर ने इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर