एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये

 


आइची-नागोया, 27 सितंबर (हि.स.)। भारत के तेजस्विन शंकर ने एशियन गेम्स-2026 में रविवार को पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीता। तेजस्विन ने 10 स्पर्धाओं में कुल 7,934 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

10 स्पर्धाओं तक चले मुकाबले में तेजस्विन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिरी इवेंट 1500 मीटर में किया। उन्होंने 1500 मीटर दौड़ 4:33.09 के समय के साथ जीती और कांस्य पदक के साथ पेडियम फिनिश किया।

जापान के मरुयामा ने 8,123 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन के चेन जिंगहुआ ने 8,012 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया। तेजस्विन 7,934 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तेजस्विन ने लगातार दूसरे एशियन गेम्स में पदक जीता है। उन्होंने हांगझोऊ एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल किया था।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तेजस्विन शंकर की जीत पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, तेजस्विन शंकर एक बार फिर एशियन गेम्स मेडलिस्ट बन गए हैं। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डेकाथलॉन में 7,934 अंक के साथ कांस्य पदक जीता है। दो दिनों में 10 स्पर्धाएं हुई और उन्होंने आखिरी मीटर तक अपना सब कुछ झोंक दिया। उन्होंने आखिरी स्पर्धा 1500 मीटर की दौड़ 4:33.09 समय के साथ जीती।

तेजस्विन का सफर

- 100 मीटर: 10.98 सेकंड- लंबी कूद: 7.53 मीटर- शॉट पुट: 13.16 मीटर- ऊंची कूद: 2.18 मीटर- 400 मीटर: 48.59 सेकंड- 110 मीटर बाधा दौड़: 14.33 सेकंड- डिस्कस थ्रो: 36.77 मीटर- पोल वॉल्ट: 4.30 मीटर- भाला फेंक: 53.37 मीटर- 1500 मीटर: 4:33.09 समय----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह