विदेश मंत्री जयशंकर कल जाएंगे अजरबैजान
Oct 22, 2026, 18:42 IST
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (हि.स.)। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 23 अक्टूबर को अज़रबैजान की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा में वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और संबंधों की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।
सुषमा स्वराज के 2018 में अजरबैजान की यात्रा के बाद यह आठ वर्षों में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली यात्रा है। यह यात्रा बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के बीच हुई हालिया बैठक के बाद हो रही है।
भारत और अजरबैजान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। व्यापार ऊर्जा, वस्त्र और मशीनरी के क्षेत्र में केंद्रित है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा