बीएसएफ ने जम्मू के कनाचक में आईबी पर पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा

 

जम्मू, 03 सितंबर (हि.स.)। जम्मू के कनाचक सेक्टर में गुरुवार सुबह इंटरनेशनल बॉर्डर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि 44 बीएसएफ बटालियन के जवानों ने सुबह के समय बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) सोहन के पास घुसपैठिए को पकड़ा। उन्होंने कहा कि पकड़े जाने के बाद उस व्यक्ति को बीएसएफ की कस्टडी में ले लिया गया। इस दौरान बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से फिलहाल उसकी पहचान, घुसने का मकसद और अन्य ज़रूरी जानकारी के बारे में पूछताछ की जा रही है। विस्तृत विवरण का इंतजार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह