दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्षों एवं महासचिवों की नियुक्ति को मंजूरी

 




नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 12 उपाध्यक्षों एवं 26 महासचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। यह जानकारी रविवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक विज्ञप्ति जारी करके दी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 12 उपाध्यक्ष के नाम इस प्रकार है। सुरेंद्र कुमार, हरि शंकर गुप्ता, भीष्म शर्मा, सीपी मित्तल, कमलकान्त शर्मा, जगजीवन शर्मा, आभा चौधरी, तसवीर सोलंकी, मुदित अग्रवाल, लक्ष्मण रावत, अली मेहंदी और अब्दुल हन्नान।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 26 महासचिवों की सूची इस प्रकार है - अनिल भारद्वाज, गौरी शंकर शर्मा, पीके मिश्रा, प्रेरणा सिंह,नीतू वर्मा सोइन, जय प्रकाश राणा, विकास शौकीन, धर्मपाल चंदेला, मीर सिंह, मो. जावेद मिर्जा हरनाम सिंह, राजेंद्र तंवर, बालकिशन बाली, प्रमोद जयन्त, दीपक भारद्वाज, सतेन्द्र शर्मा, हाजी जरीफ, सिद्धार्थ कुंडू, आकांक्षा ओला, शांति स्वरूप, लोकेंद्र चौधरी, विनीत यादव, अशोक बसोया,अरीबा खान, भूपेश यादव, जय प्रकाश।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव