गोवा के अपहृत बच्चे को पुलिस ने मां से मिलवाया
May 14, 2022, 23:24 IST
दक्षिण गोवा में वास्को पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उनकी टीम शनिवार सुबह मुंबई से गोवा पहुंची और बाद में बच्चा उसकी मां को सौंप दिया गया।
इस मामले में दीपक यादव उर्फ लंगड़ा और कानी को गिरफ्तार किया गया है।
मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली और वास्को में फुटपाथ पर रहने वाली एक बेघर महिला ने शिकायत की थी कि उसके मासूम बेटे का 11 मई को दो व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया था, जो फुटपाथ पर ही रह रहे थे।
पुलिस ने कहा, आरोपी दंपति बच्चे का अपहरण करने के बाद माहिम-मुंबई में अपने पैतृक स्थान भाग गए थे। वहां पहुंचने पर हमने मुंबई पुलिस की मदद से उनका पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
--आईएएनएस
एसजीके/एएनएम