उदयपुर में चिंतन शिविर और सुनील जाखड़ के कांग्रेस छोड़ने पर भाजपा ने किया कटाक्ष
May 14, 2022, 15:35 IST
कांग्रेस के इतने महत्वपूर्ण चिंतन बैठक के दौरान पार्टी के एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस छोड़ने के ऐलान ने भाजपा को कांग्रेस पर कटाक्ष करने का एक और मौका दे दिया है। भाजपा इसे एक अद्भुत संयोग बताते हुए देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए नजर आ रही है।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की इस हालत पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि, इधर उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर चल रहा है उधर पंजाब से कद्दावर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ी। वाह क्या संयोग है!
--आईएएनएस
एसटीपी/एएनएम