पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने 8 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, 7 बदले
नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को 8 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की। पार्टी ने इस सूची में बड़ा फेरबदल करते हुए सात सीटों पर पहले घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया है।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची में कुल 8 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें से सात उम्मीदवार पहले घोषित प्रत्याशियों की जगह लेंगे, जबकि हावड़ा सीट पर प्रणब भट्टाचार्य को नया उम्मीदवार बनाया गया है।
सूची के अनुसार नाकाशिपारा से ताहिर एसके को गोलाम किबरिया मंडल की जगह उम्मीदवार बनाया गया है। छपरा से आसिफ खान को रहीदुल मंडल की जगह उतारा गया है। हावड़ा से प्रणब भट्टाचार्य को नया उम्मीदवार घोषित किया गया है। मिनाखां (एससी) से सुनयना बिस्वास को बरनाली नस्कर की जगह टिकट दिया गया है। मंदिरबाजार (एससी) से चांद सरदार को कौशिक बैद्य की जगह उम्मीदवार बनाया गया है। रैना (एससी) से पम्पा मलिक को अनिक साहा की जगह उतारा गया है। केतुग्राम से एसके अबू बक्कर को मोफिरुल कासिम की जगह उम्मीदवार बनाया गया है। औसग्राम (एससी) से तापस बराल को निशा बराल की जगह टिकट दिया गया है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर