अगले पांच दिनों तक महाराष्ट्र में तूफानी बारिश की चेतावनी
मुंबई,07 जुलाई (हि.स.)। मुंबई मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए महाराष्ट्र के मौसम का अनुमान जारी किया है। इसमें अगले पांच दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ हिस्सों में हीट वेव की चेतावनी दी गई है।
मोसम विभाग ने मंगलवार को पालघर, नासिक घाट और पुणे घाट इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इसी तरह मुंबई शहर, मुंबई के उपनगरों, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, कोल्हापुर घाट, अहिल्यानगर, धुले जलगांव, वाशिम और वर्धा, नागपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। जबकि ठाणे, रायगढ़, नासिक, नंदुरबार, बुलढाणा, अकोला, सतारा घाट और अमरावती के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।
मौसम विभाग ने बुधावार के लिए पालघर, नासिक घाट, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर घाट, बुलढाणा, अकोला, अमरावती और वर्धा में येलो अलर्ट और पुणे घाट, सतारा घाट इलाकों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को रत्नागिरी, सतारा घाट, पुणे घाट, खंडाला घाट, चंद्रपुर और ग़डचिरोली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार के लिए वर्धा, चंद्रपुर, गडचिरोली और यवतमाल जिले के लिए येलो अलर्ट रहेगा. शनिवार को अमरावती, वर्धा, नागपुर और चंद्रपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार