उपराष्ट्रपति का 29 से 31 मई तक कर्नाटक, गोवा और केरल का तीन दिवसीय दौरा
नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर कर्नाटक, गोवा और केरल जाएंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि 29 मई को वे बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की 45वीं वर्षगांठ के वैश्विक समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन वे दावणगेरे में यूनिवर्सिटी बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी भाग लेंगे।
इसके बाद 30 मई को उपराष्ट्रपति पणजी में गोवा राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और बाद में सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगे।
अपने दौरे के अंतिम दिन उपराष्ट्रपति 31 मई को श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर जाएंगे और बेल्थंगडी में सीरी औद्योगिक पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे केरल जाएंगे, जहां कोट्टायम में दीपिका मलयालम दैनिक की 140वीं स्थापना वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन वे कन्नूर में राज्यसभा सांसद सी सदानंदन मास्टर द्वारा आयोजित निजी कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर