बांकीपुर उपचुनाव: 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदान

 

पटना, 30 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान प्रतिशत के अनुसार शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में अब भी जारी है।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। उपचुनाव के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त