विष्णुदेव साय ने नितिन नवीन से की मुलाकात

 


नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनाता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

मंगलवार को एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए विष्णु देव साय ने इसे सौजन्य मुलाकात बताया। विष्णु देव साय ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीतियों और देश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और सेवा-समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को छूते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाता रहेगा।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी