उपराष्ट्रपति से मिले असम के मुख्यमंत्री, विभिन्न विकास योजनाओं पर की चर्चा
नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से सोमवार को यहां उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री की यह पहली मुलाकात है। इस दौरान असम के विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
उपराष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात करके उन्हें असम के विकास की कहानी के बारे में जानकारी देते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सार्वजनिक जीवन में विनम्रता, कड़ी मेहनत और समर्पण के प्रतीक राधाकृष्णन से मिलना हमेशा एक सीखने वाला अनुभव होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित असम की हमारी यात्रा में उनके निरंतर मार्गदर्शन की प्रतीक्षा करेंगे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी