गोविंद देव गिरी को राम जन्मभूमि ट्रस्ट का महामंत्री बनाए जाने पर आलोक कुमार ने दी शुभकामनाएं

 

नई दिल्ली, 02 सितंबर (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने गोविंद देव गिरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का महामंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या से रामराज्य का मार्ग प्रशस्त होगा। आलोक कुमार ने कहा कि बुधवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूज्य गोविंद देव गिरी जी महाराज अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री होंगे।

उन्होंने कहा कि पूज्य गोविंद देव गिरी जी महाराज को महामंत्री का दायित्व मिलना सभी के लिए आनंद की बात है। उन्होंने गोविंद देव गिरी जी महाराज को महामंत्री का दायित्व ग्रहण करने पर श्रद्धापूर्वक शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर