लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’
नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गाया गया। 'वंदे मातरम्' रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह ऐतिहासिक पल दिखा।
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का पूरा संस्करण बजाया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजाया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत और फिर राष्ट्रगान का गायन हुआ। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की विरासत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य समारोह में लाल किले की प्राचीर पर की गई पुष्प सज्जा के केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज और उसके दोनों ओर हिंदी में ‘वंदे मातरम्’ लिखा हुआ था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर