उप्र: आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राम लला के किए दर्शन

 


अयोध्या, 30 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साेमवार काे अयोध्या स्थित श्री रामजन्मभूमि मंदिर पहुंच कर परिवार के साथ प्रभु राम लला के दर्शन किए।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि परिवार के साथ दर्शन के लिए आए हैं। उन्हाेंने कहा कि बहुत अच्छे से प्रभु श्री राम जी के दर्शन हुए हैं। यह बहुत ही भव्य मंदिर बना है और कोई भी व्यक्ति यहां बार-बार आने की इच्छा करेगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय