सपा और कांग्रेस में अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं : गिरिराज सिंह
गाजियाबाद, 22 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दलों में से किसी के पास आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का दम नहीं है।
सोमवार को गाजियाबाद स्थित नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निटरा) के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया है, जो भी दोषी होगा उसको सख्त सजा मिलेगी। बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस मामले में जांच करा रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि इस मामले में न्याय होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी