मुख्य चुनाव आयुक्त ने यमुनोत्री पहुंच कर किए यमुना मांग के दर्शन, देश की खुशहाली की कामना की

 


उत्तरकाशी, 24 मई (हि. स.)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने उत्तरकाशी भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को गंगाेत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

मुख्य चुनाव आयुक्त प्रातःकाल खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और नागरिकों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने धाम परिसर का निरीक्षण किया और चारधाम यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय