'विकसित भारत' के लक्ष्य को जनभागीदारी से साकार करेगा भाजपा संगठन : तरुण चुग
-महाराष्ट्र के किसानाें की कर्ज माफी पर चुग ने मुख्यमंत्री फडणवीस को दी बधाई, पंजाब सरकार पर साधा निशाना
देहरादून, 12 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 'सेवा ही संगठन' की भावना लगातार मजबूत हो रही है।
रविवार काे मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से किसानों के लिए 36,585 करोड़ रुपये की कर्जमाफी योजना लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लाखों किसानों को राहत देने वाला है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीतियों को दर्शाता है। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीति का उदाहरण बताया।
श्री चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का चुनावी वादा कब पूरा किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के किसान अब भी कर्ज और कृषि संकट का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है।
श्री चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का चुनावी वादा कब पूरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब का किसान अब भी कर्ज और कृषि संकट से जूझ रहा है,जबकि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।
बैठक से पहले चुग ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर विकसित भारत के लक्ष्य, जनभागीदारी और संगठन को और सशक्त बनाने के मुद्दों पर चर्चा की।
देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुग ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय