राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा की काेर ग्रुप की बैठक में चुनाव रणनीति और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन शुरू

 




देहरादून, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार देर शाम काे पार्टी मुख्यालय परभाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इससे आगामी चुनावी तैयारियों को धार मिलेगी।

जाैलीग्रांट एयरपाेर्ट पर उतरने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां बलबीर रोड पर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह से स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। नितिन नवीन का यह उत्तराखंड का पहला विस्तृत दौरा है। प्रवास के दौरान वे प्रदेश कोर कमेटी, मंत्रिपरिषद, सांसदों, विधायकों, जिला प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकों में भाग लेंगे। बैठकों में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। काेर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों के मद्देनजर जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का संदेश देंगे। इसके साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और भाजपा के पक्ष में नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी स्वागत के लिए मौजूद रहे। प्रदेश कार्यालय को पार्टी के झंडों, पोस्टरों और स्वागत बैनरों से सजाया गया था।

राष्ट्रीय नेतृत्व का उत्तराखंड का दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के प्रवास के दौरान बीएल संतोष पार्टी संगठन की विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे और आगामी चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। उनके दौरे को भाजपा संगठन के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस दौरे से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आगामी चुनावी तैयारियों को धार मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी आगामी चुनावों में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन गांव-गांव और बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा गुप्ता सहित अन्य आमंत्रित पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय