अप्रैल के महीने में उगाने के लिए बेस्ट हैं ये पौधे, जून तक टोकरी भर-भरकर आएंगी सब्जियां

अप्रैल की महीना कई सब्जियों को गार्डन में लगाने के लिए अच्छा माना जाता है। इससे आपको 2 से 3 महीने में ढेर सारी सब्जियां मिलने लगती है। हालांकि, इसके लिए आपको पौधों का नियमित रूप से ख्याल रखना जरूरी है और सही तरह से पानी देना भी। अक्सर लोग पौधे तो लगा लेते हैं, लेकिन सही तरीके से ख्याल रखना नहीं जानते। यही कारण है कि 2 से 3 महीने बीत जाने के बाद भी उनके गार्डन में सब्जी के पौधे में कोई फल नहीं आता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अप्रैल में लगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप भी जून-जुलाई तक घर में उगाई सब्जियां खा सकती हैं।

टमाटर के लिए है अच्छा समय

यह पौधा अप्रैल के महीने में अच्छे से ग्रो करता है। इसका इस्तेमाल घर में लगभग हर सब्जी में होता है, इसलिए यह सबसे काम की सब्जी है। घर में कोई और सब्जी नहीं होती, तो लोग टमाटर की चटनी बनाकर भी खा लेते हैं।

लगाने का सही तरीका- इसके लिए आपको लगभग12–15 इंच का गहरा गमला लेना चाहिए।
मिच्ची और गोबर खाद के साथ सही मात्रा में रेत का होना भी जरूरी है।
रोज हल्की धूप और समय-समय पर पानी देना भी जरूरी है।
सही से ध्यान रखा गया, तो जून तक आपको फल मिलने लग जाएगा।

भिंडी लगाएं

अप्रैल का महीना भिंडी का पौधा लगाने के लिए भी बेस्ट है। गर्मी में भिंडी बहुत ज्यादा आती है और अधिकतर लोगों को भिंडी खाना पसंद भी होता है। इसे गर्मी की सबसे आसान और तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों में से एक माना जाता है।

लगाने का सही तरीका- इसके लिए आपको सीधा गमले में बीज लगाना चाहिए।
गमला 10- 12 इंच वाली गहराई वाला लें।
इसे रोज अच्छी यानी 5 से 6 घंटे की धूप दें।
सही तरह से ख्याल रखा गया तो, 45 दिन में भी सब्जियां मिलने लगेंगी।

मिर्च लगाने का सही समय

बिना मिर्च के कोई भी सब्जी नहीं बन सकती। इसलिए, यह सब्जियों में यूज होने वाली सबसे जरूरी चीज है।
यह छोटे गमले में भी आसानी से उग जाता है, इसलिए बड़े गमले पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
इसके लिए आपको 8 से 10 इंच का गमला लेना है।
रोज 4 से 5 घंटे की धूप देनी होगी।
हफ्ते में 2 से 3 बार पानी भी देना चाहिए।
60 से 80 दिन में मिर्च आना शुरू हो जाएंगे।