किचन गार्डन में जरूर उगाएं ये 6 प्लांट, रसोई में हर दिन काम आती हैं ये चीजें
किचन गार्डन से फ्रेश सब्जियां और फल तोड़कर खाने का मजा ही अलग होता है. इससे आपको न सिर्फ सुकून मिलता है, बल्कि पोषण भी भरपूर मिलता है. कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो खाना बनाने के दौरान रसोई में डेली रूटीन में काम आती हैं. इन चीजों के प्लांट आप अपने किचन गार्डन या बालकनी के गमलों में जरूर लगाएं.

धनिया एक ऐसी हर्ब है जो खाने की खुशबू को कई गुना बड़ा देती है. इसका यूज कई चीजों की गार्निश के लिए भी किया जाता है. ज्यादातर डिशेज में हरा धनिया यूज होता है, इसलिए डेली रूटीन में इसकी जरूरत पड़ती है. अपने किचन गार्डन में हर थोड़े दिनों पर नए धनिया के बीज बोते रहें. ये 5-6 दिनों में ग्रो होना शुरू हो जाता है.
धनिया की तरह ही पुदीना भी एक ऐसी हर्ब है जिसकी चटनी बनाने से लेकर कई डिशेज में गार्निश करने के लिए जरूरत होती है. खासतौर पर गर्मी में इसे अपने किचन गार्डन का हिस्सा जरूर बनाएं, क्योंकि ये कई ड्रिंक्स में भी इस्तेमाल किया जाता है और तुरंत रिफ्रेशिंग फील देता है. इसके अलावा ये गर्मी में होने वाली मितली में भी राहत देता है.