मुंबई–दिल्ली हाईवे पर गोधरा के पास भीषण हादसा, सूरत के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
May 5, 2026, 11:13 IST
पंचमहल, 05 मई (हि.स.)। पंचमहल जिले में मुंबई–दिल्ली एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर पर गोधरा के पास हादसे में कार सवार सूरत के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में माता, पिता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पुत्री को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वेजलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी तेज कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे