Summer Gardening Tips For Terrace: गर्मियों में भी घर की छत दिखेंगी हरी भरी, जब शामिल करेंगी इस तरह के पौधे

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिला अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपने घर की छत को गर्मी के मौसम में अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो गर्मी में तेज धूप में भी हरे भरे रहेंगे और आपके टेरिस लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।

कनेर

अपने घर के टेरिस की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अगर आप भी एक से एक पौधे शामिल करती हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में किस तरह के पौधे छत पर लगाना सही रहेंगे, इस बात को लेकर अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप कनेर को भी टेरेस पर लगा सकती हैं। यह पौधा गुलाबी-सफेद फूलों के साथ छत को रॉयल लुक देने में मदद करेगा।

सदाबहार

छत की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप सदाबहार को भी अपनी टेरिस पर रख सकती हैं। ऐसे पौधे छत की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। इस तरह के पौधें दिखने में भी बहुत खूबसूरत होते हैं, जो आपका दिल जीत लेंगे। ऐसे पौधे ठंडक देने में मदद करते हैं। आप इस तरह के पौधों को नजदीकी नर्सरी से खरीद सकती हैं।

मोगरा

छत पर रखने के लिए मोगरे का पौधा भी बेस्ट हो सकता हैं, जिसे आप अपने टेरिस पर लगाकर टेरेस की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह के पौधे गर्मी के मौसम में लगाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह चिलचिलाती धुप में भी आसानी से पनप सकते हैं। इन पौधों की खूबसूरती आपके टेरिस के लुक को अट्रैक्टिव बना देगी।

गेंदा

आप चाहें, तो अपने टेरेस को खूबसूरत बनाने के लिए गेंदा को भी रख सकती हैं। ऐसे पौधे घर के टेरेस पर रखने के लिए बेस्ट हो सकते हैं, जो न सिर्फ छत की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि जब भी आप टेरेस पर जाएंगी, तो आपको एक खुशनुमा माहौल देने में भी मदद करेंगे। इस पौधे की खूबसूरती लोगों का दिल जीत सकती हैं। 

पोर्टुलाका

आप चाहें, तो अपने घर की छत को खूबसूरत बनाने के लिए और गर्मी के दिनों में शानदार पौधे रखने के लिए आप पोर्टुलाका को भी छत पर रखकर टेरेस की खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं। जब भी आप टेरेस पर जाएंगी, तब आपको इस तरह के पौधे की खुशबु और इसकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।