गर्मियां शुरू हुई भी नहीं और फ्रिज के बाहर रखी सब्जियां सड़ने लगी? अपनाएं ये दादी-नानी के नुस्खे, मार्च की गर्मी में भी रहेंगी ताजा

मार्च में ही इस समय अप्रैल वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। अचानक से इतनी गर्मी पड़ने की वजह से लोग मौसम का अंतर समझ नहीं पा रहे, इसकी वजह से घर में खराब होने वाली चीजों पर ध्यान नहीं जा रहा। सर्दियों में अधिकतर लोग सब्जियों को फ्रिज के बाहर ही रखते हैं, क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती थी। टमाटर, लौकी, भिंडी या हरी सब्जियां अक्सर लोग किचन में किसी टोकरी के अंदर ऐसी ही रखी जाती थी, लेकिन अचानक से गर्मी पड़ने की वजह से यह खराब होने लगी हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास फ्रिज नहीं है, वह सब्जियों के खराब होने को लेकर अभी से परेशान होने लगे हैं। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सब्जियां स्टोर करने का सही तरीका बताएंगे, जिससे हफ्ते तक गर्मी में भी सब्जियां ताजा ही रहेंगी।

सब्जियों का अंतर समझें

अक्सर लोग सभी सब्जियों को एक ही साथ रख देते हैं। एक ही टोकरी में टमाटर, आलू, प्याज और हरी मिर्च जैसी सभी सब्जियां रखने से यह जल्दी खराब होते हैं। आपको समझना पड़ेगा कि कुछ सब्जियां ज्यादा नमी में जल्दी सड़ जाती हैं, जबकि कुछ को हवा की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए टमाटर, मिर्च या लौकी जैसी सब्जियां दबने वाली होती है, इनमें नमी ज्यादा होती है। अगर आप सभी को एक साथ रखेंगी, तो यह खराब होगी, इसलिए इस तरह की सब्जियों को अलग-अलग टोकरी में रखें।

इस तरह की जालीदार टोकरी लें

सब्जियों को रखने के लिए लोग जाली वाली टोकरी का यूज करते हैं, लेकिन वह समझ नहीं पाते कि किस तरह की टोकरी अच्छी होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जालीदार टोकरी में अगर छिद्र छोटे होंगे, तो हवा सब्जियों तक जाएगी, नहीं, इससे सब्जियां सड़ने लगती है। इसलिए, टोकरी का सही चुनाव करें। सब्जी अगर खुले में रखी जाती है, तो यह जल्दी खराब नहीं होते।  इस तरह सब्जियों को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

सब्जियों की प्लेसिंग बदलें

सब्जियां खराब होने का कारण यह भी है कि आप सब्जी लाकर एक ही जगह पर कई-कई दिनों के लिए रख देती हैं। आलू या प्याज जैसी सब्जियां इसलिए खराब होने लगती है। इसके लिए आप हर दिन अगर हाथों से टोकरी के नीचे रखी सब्जियों को ऊपर करती हैं, तो उसे भी अच्छे से हवा मिल पाती है और यह खराब नहीं होते। इसलिए, समय-समय पर सब्जियों की प्लेसिंग बदलते रहें।