Smart Cooking Hacks: किचन में आलू खत्म हो जाए तो क्या करें? काम आएंगे दादी-नानी के ये जुगाड़

किचन में खाना बनाते समय अगर अचानक पता चले कि आलू खत्म हो गए हैं, तो अक्सर हम परेशान हो जाते हैं क्योंकि इंडियन किचन में आलू लगभग हर सब्जी का बेस होता है। यह दिक्कत उस दौरान ज्यादा बढ़ जाती है, जब घर पर मेहमान आए हो और बाजार जाने का समय भी न हो। कई बार ऐसा होता है कि सब्जी बनाने की तैयारी पूरी कर लेते हैं और ऐन वक्त पर पता चलता है कि टोकरी से आलू नहीं हैं।पुराने समय में जब बाजार दूर होते थे, तब महिलाएं घर में मौजूद अन्य चीजों का इस्तेमाल करके ही कमी पूरी कर लेती थीं। अगर आपके किचन में आलू खत्म हो जाए, तो परेशान न हो। आज के इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आलू के जगह पर कर सकती हैं।

कच्चे केले का इस्तेमाल

आलू का सबसे सटीक विकल्प कच्चा केला है। इसकी बनावट और पकने के बाद का स्वाद काफी हद तक आलू जैसा ही होता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

कच्चे केले को छिलके सहित उबाल लें, फिर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। आप इसकी सूखी सब्जी बना सकती हैं या मैश करके कोफ्ते और टिक्की भी तैयार कर सकती हैं।

सोया बड़ी

अगर आप रसेदार सब्जी बना रही हैं और आलू खत्म हो गए हैं, तो सोया चंक्स का उपयोग करें।

कैसे करें इस्तेमाल?

सोया बड़ी को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और फिर मसालों के साथ भूनें। यह मसालों को बहुत अच्छी तरह सोख लेती है और ग्रेवी में आलू जैसा 'भारीपन' और स्वाद भर देती है।

पनीर

लग्जरी लुक और स्वाद के लिए पनीर हमेशा से ही सदाबहार विकल्प रहा है।

कैसे करें इस्तेमाल?

मटर-आलू की जगह मटर-पनीर बना लें, या फिर गोभी-आलू की जगह गोभी-पनीर का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। यह डिश को और भी ज्यादा पौष्टिक बना देता है।

उबले हुए चने या मटर

ग्रेवी वाली सब्जी के लिए अगर आलू ना मिले, तो फ्रिज में रखे सफेद चने, काले चने या उबली हुई मटर का इस्तेमाल करें।

कैसे करें इस्तेमाल?

ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए थोड़े से चनों को हाथ से मैश करके डाल दें, इससे ग्रेवी पानी जैसी पतली नहीं लगेगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा।

बेसन का घोल या भुना बेसन

अगर आप कोई ऐसी सब्जी बना रही हैं जिसमें आलू को केवल ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए डाला जाना था, तो बेसन आपका सबसे अच्छा दोस्त है।

कैसे करें इस्तेमाल?

एक चम्मच बेसन को हल्का सा भूनकर मसाले के साथ पकाएं। इससे सब्जी में सोंधापन आता है और वह काफी रिच नजर आती है।

शकरकंद

सर्दियों के मौसम में शकरकंद आलू का एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है।

कैसे करें इस्तेमाल?

इसे उबालकर आप चाट, टिक्की या मसालेदार सब्जी में डाल सकती हैं। इसमें हल्की मिठास होती है, जिसे आप थोड़ा एक्स्ट्रा अमचूर या नींबू डालकर बैलेंस कर सकती हैं।