मोदी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार, एक संस्था हैंः शिवराज

 


नई दिल्ली, 23 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किे गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार प्रमुख के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार, एक संस्था हैं। दिन-रात काम करना और उनकी परिश्रम की परिकाष्ठा ने इसका एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है कि मन गर्व और आनंद से भर जाता है।

शिवराज ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बने और इसके बाद देश के विकास के एक नए युग का प्रारंभ हुआ। मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। वो राष्ट्र के आराधक और जनता के सेवक हैं।

यही उनके कार्यों की मूल प्रेरणा है।

बीते दिनों की यादें ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन उनकी माताजी का स्वर्गवास हुआ था,

बेहद सादगीपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार संपन्न हुआ और हमने देखा कि जो प्रधानमंत्री मोदी का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था और वो रेलवे के उस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर झंडी दिखा रहे थे। ये अपने आप में अद्भुत घटना है। उन्होंने कहा कि साल 2011, 2012, 2013 के वो काले दिन थे, जब चारों तरफ घोटालों का शोर सुनाई पड़ता था।

बेइमानी, भ्रष्टाचार घोटाले सब चरम सीमा पर थे। उन दिनों भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गई थी। जनता हताश और निराश थी।

निराशा के इस अंधकार में आशा और विश्वास के प्रतीक बनके निकले मोदी। देश में चारों तरफ सिर्फ मोदी-मोदी।

शिवराज नेे कहा कि एक जमाना था, जब निवेशकों को कहा जाता था कि गुजरात मत जाना। गुजरात कभी भयानक सूखे से जूझता था। नर्मदा का जल समुद्र में बह जाता था और सरदार सरोवर डैम वर्षों तक राजनीति में अटका रहा।

फिर मोदी ने गुजरात के कायाकल्प का संकल्प लिया। उन्होंने प्रण लिया कि कैसे नर्मदा के पानी गुजरात की जनता के सूखे कंठों की प्यास बुझाए और कैसे खेतों में फसल लहलहाए। उन्होंने कहा कि वे मोदी

को 35 वर्षों से जानते हैं। वे भारत माता के सच्चे उपासक और राष्ट्र के आराधक हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी