सुप्रीम कोर्ट सप्ताह में दो दिन वर्चुअल सुनवाई करेगा, जज ईंधन बचाने के लिए करेंगे कार पूलिंग

 


नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय ने ईंधन बचाने की दिशा में सप्ताह के दो दिन वर्चुअल सुनवाई करने का फैसला लिया है। अब हर सोमवार और शुक्रवार को पूरी तरह से वर्चुअल सुनवाई होगी। मंगलवार से गुरुवार तक कोर्ट हाइब्रिड मोड में सुनवाई करेगा।

उच्चतम न्यायालय ने फैसला किया है कि अब जज भी ईंधन बचाने के लिए कार पूलिंग करेंगे। इसके साथ ही रजिस्ट्री के 50 फीसदी कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्राम होम की सुविधा दी गई है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच आम लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी।

हिन्दुस्थान समाचार/संजय

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी