Rose Day Gift Ideas: रोज डे पर सिर्फ गुलाब ही नहीं बल्कि इन गिफ्ट्स से करें लव वन को खुश, ये रहे बेस्ट आइडियाज़
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी रोज डे के साथ होती है. इस दिन लोग अपने लव वन को गुलाब देते हैं और उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं. लेकिन इस बार सिर्फ गुलाब से काम नहीं चलेगा. आप गुलाब के साथ बेहद खास तोहफा देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं बेस्ट गिफ्ट के कुछ ऑप्शन.

एक अलसी गुलाब भले ही देखने में बेहद खूबसूरत लगता हो. लेकिन वक्त के साथ ये मुरझा जाता है. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो हमेशा फ्रेश रहे तो इन्फिनिटी रोज दे सकते हैं. ये एक ऐसा गुलाब होता है, जिसे एक खास तकनीक से प्रिजर्व किया जाता है. ये हमेशा एक जैसा ही रहता है और कभी भी मुरझाता नहीं है.
अगर आप अपने पार्टरन को अपने हाथों से बना कुछ देना चाहते हैं तो 365 डेज ऑफ लव नोट्स जार बना सकते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है. बस एक पेपर लेकर छोटे-छोटे नोट्स बनाएं और हर नोट पर अपने दिल की कोई बात लिखें. इन सभी नोट्स को एक गिलास जार में बंद करें और गुलाब से साथ अपने पार्टनर को दें. ये उनके लिए सबसे स्पेशल होगा.
विंडचिम लड़कियों को काफी पसंद होते हैं. इनकी हल्की धुन माहौल को एक रोमांटिक टच देती है. आप अपनी स्पेशल वन को गुलाब के साथ ही एक विंडचिम गिफ्ट करें. सबसे खास बात ये कम बजट में भी आ जाता है. जब वो इसे अपने रूम या बालकनी में लगाएंगी तो इसकी धुन हमेशा उन्हें आपकी याद दिलाएगी.
अगर आप अपने बॉयफ्रेंड या फिर पति के लिए कुछ खास लेना चाहती हैं तो उनके लिए कस्टमाइज कीचेन ले सकती हैं. इसमें उनका नाम लिखवा सकती हैं. आप दोनों की फोटो लगवा सकती हैं या फिर अपने किसी स्पेशल दिन की तारीख भी प्रिंट करवा सकती हैं. ये आपके पार्टनर के लिए बेहद खास गिफ्ट होगा.