दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
Sep 29, 2026, 18:30 IST
नई दिल्ली, 29 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दोनों की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने पोस्ट में कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।” इस दौरान गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पारंपरिक प्रतिमा भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार