Ram Navami Wishes in Hindi: राम नवमी पर ऐसे करें अपनों को विश, ये रहे बेस्ट कोट्स और शायरी
चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के खत्म होने के बाद आने वाली राम नवमी का बहुत खास महत्व होता है. इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिन्हें धर्म, सच्चाई और मर्यादा का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है. इसके बाद राम नवमी का पावन अवसर मनाया जाता है. रामनवमी के इस खास मौके पर भक्तों में खुशी और भक्ति का माहौल देखने को मिलता है. साथ ही मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन के साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है.
चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के खत्म होने के बाद आने वाली राम नवमी का बहुत खास महत्व होता है. इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिन्हें धर्म, सच्चाई और मर्यादा का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है. इसके बाद राम नवमी का पावन अवसर मनाया जाता है. रामनवमी के इस खास मौके पर भक्तों में खुशी और भक्ति का माहौल देखने को मिलता है. साथ ही मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन के साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है.
लोग इस दिन व्रत रखते हैं, रामायण पढ़ते हैं और अपने परिवार व दोस्तों को शुभकामनाएं देते हैं. इस बार राम नवमी 26 और 27 मार्च को मनाए जाएगी. अगर आप भी इस मौके पर अपनों को खास अंदाज में विश करना चाहते हैं, तो यहां आपको आसान और दिल से जुड़े हुए मैसेज, कोट्स और शायरी बताने जा रहे हैं, जो आपकी शुभकामनाएं को और भी खास बन बना देंगे.
राम नवमी के लिए शुभकामना संदेश
राम जी की कृपा से जीवन में उजाला हो हर दिन आपका खुशियों से भरा प्याला हो दुख-दर्द सब दूर हो जाएं आपका जीवन सदा खुशहाल हो राम नवमी की शुभकामनाएं !!
राम नाम की ज्योति से रोशन हो जीवन हर मन में बसे श्रीराम का सावन सुख-समृद्धि आए आपके द्वार राम नवमी की शुभकामनाएं !!
राम जी का आशीर्वाद मिले आपको हर खुशी का प्रसाद मिले आपको जीवन में कभी न आए दुख जिंदगी में हो आपके बस सुख ही सुख हैप्पी राम नवमी !!
राम जी का नाम लेकर दिन की शुरुआत हो हर काम में सफलता आपके साथ हो जीवन में मिले ढेरों खुशियां मिले मेरी यही है भगवान राम से प्रार्थना नवमी की बहुत-बहुत बधाई !!
नवमी का पावन अवसर आया है अपने साथ ढेरों खुशियां लाया है हर मनोकामना हो आपकी पूरी कोई ख्वाहिश न रहे अधूरी राम नमवी की शुभकामनाएं !!
श्रीराम का साया बना रहे आप पर हर खुशी मिले जीवन के हर सफर पर दुख की छाया भी पास न आए राम नवमी खुशियां घर-घर लाए!!
राम जी के चरणों में है सारा संसार उनकी कृपा से ही चलता ये संसार आपके जीवन में आए खुशियां हजार राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!!
राम जी की महिमा है अपरंपार हर दिल में बसते हैं वो साकार आपका जीवन हो सुखमय हर बार राम नवमी लाए खुशियों की बहार!!
राम जी की कृपा बनी रहे सदा जीवन में न आए कोई भी बाधा रामनवमी की शुभकामनाएं !!
राम जी का आशीर्वाद आपके साथ रहे हर पल खुशियों की बरसात रहे जीवन में मिले सफलता अपार आओ मिलकर मनाएं खुशियों का ये त्योहार!!
राम जी के नाम से सब काम बन जाएं जीवन के हर दुख दूर हो जाएं आपका घर खुशियों से भर जाए राम नवमी आपको सुख-शांति दिलाए रामनवमी की शुभकामनाएं !!
राम जी का नाम दिल में बसाए रखना हर मुश्किल में मुस्कुराते रहना रामनवमी की शुभकामनाएं !!
राम जी के चरणों में है सच्चा सुख उनकी भक्ति से दूर होता हर दुख आपका जीवन हो खुशियों से भरा राम नवमी की ढेरों शुभकामनाएं!!
राम नाम की गूंज से जग सारा महके, नवमी के शुभ अवसर पर मेरी यही प्रार्थना है, रामनवमी की शुभकामनाएं !!