राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ
Jul 20, 2026, 14:12 IST
नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा के 9 निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गयी।
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में गुजरात से भाजपा के मुकेशभाई जे. राठवा, कर्नाटक से कांग्रेस के पवन खेड़ा, मध्य प्रदेश से भाजपा के महेश केवट, मेघालय से नेशनल पीपुल्स पार्टी के जेम्स पांगसांग कोंगकल संगमा, मिजोरम से खियांगते ललतलुआगकिमा, राजस्थान से भाजपा के सतीश पूनिया और पश्चिम बंगाल से भाजपा के प्रकाश चिक बराइक, सुष्मिता देव एवं सुखेंदु शेखर राय शामिल हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी