उपराष्ट्रपति सोमवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे
Sep 20, 2026, 18:39 IST
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को यूपीएएसआई टी रिसर्च फाउंडेशन के शताब्दी सम्मेलन में शामिल होने के लिए तमिलनाडु का दौरा करेंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार वह नीलगिरी के कुन्नूर में यूपीएएसआई (यूनाइटेड प्लांटर्स एसोसिएशन ऑफ साउदन इंडिया) टी रिसर्च फाउंडेशन (यूपीएएसआई टीआरएफ) के शताब्दी सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
यूपीएएसआई दक्षिण भारत के चाय उद्योग की प्रमुख वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्थापना अक्टूबर 1926 में गुडालूर में चाय प्रायोगिक केंद्र के रूप में हुई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी