राष्ट्रपति मुर्मु 15 अक्टूबर को विजयवाड़ा में राष्ट्रीय सरस मेले में शामिल होंगी

 


नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 14 और 15 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह 15 अक्टूबर को विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार