बांकीपुर उपचुनावः 8 चरण की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 4556 मतों से आगे
पटना, 03 अगस्त (हि.स.)। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना के आठवें चरण के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बढ़त बरकरार रखी है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के अनुसार, आठ चरणों की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4,556 मतों से आगे चल रहे हैं।
मतगणना अभी जारी है। शुरुआती दौर से ही मुकाबला रोचक बना हुआ है तथा प्रत्येक चरण के साथ बढ़त में बदलाव देखने को मिल रहा है।
आठवें चरण के मतदान के बाद प्रशांत किशोर (जनसुराज पार्टी)-15637 मत, नीरज कुमार सिन्हा (भारतीय जनता पार्टी) -11081 मत और रेखा गुप्ता (राष्ट्रीय जनता दल)- 2991 मत मिले हैं
मतगणना निर्धारित प्रक्रिया के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। सभी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों के अभिकर्ता मतगणना केंद्र पर मौजूद हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त