प्रह्लाद जोशी ने आयातित इलेक्ट्रिक स्टोव की दिखाई एक झलक
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को एक ऐसी उन्नत तकनीक वाले आयातित इलेक्ट्रिक स्टोव के बारे में जानकारी दी जो बिजली का उपयोग करके लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की तरह आग की लपटें पैदा करता है।
जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गुरुवार को एक भारतीय कंपनी ने एक आयातित स्टोव का प्रदर्शन किया, जो बिजली का उपयोग करके एलपीजी जैसी लौ उत्पन्न करता है। यह तकनीक वास्तव में बेहद प्रभावशाली और नवाचारी लगी। मैं चाहूंगा कि भारतीय निर्माता इस तकनीक को अपनाकर देश में बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन करें।
जब इसे पीएम सूर्य घर जैसी योजनाओं के साथ जोड़ा जाएगा, जो सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन को बढ़ावा देती हैं, तो यह एलपीजी पर निर्भरता कम करने में एक गेम चेंजर साबित हो सकता है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी