एकजुटता से हर लक्ष्य की सिद्धि संभव, सामूहिक संकल्प ही सफलता का आधार : प्रधानमंत्री मोदी

 


नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है। उन्होंने देशवासियों से एकजुटता के साथ आगे बढ़ने और भारतवर्ष के प्रत्येक लक्ष्य को मिलकर हासिल करने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक्स पर संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, समानो मन्त्रः समितिः समानी समानं मनः सह चित्तमेषाम्। समानं मन्त्रमभि मन्त्रये वः समानेन वो हविषा जुहोमि॥

इस सुभाषित अर्थ है कि जब समाज के लोगों के संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक समान होती हैं, तब सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक कार्य की सफलता सुनिश्चित होती है। एकजुटता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी भावना के साथ आगे बढ़कर विकास तथा राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी