एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में शामिल होने मेट्रो से पहुंचे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 05 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी स्मरणोत्सव में शामिल होने के लिए मेट्रो से यात्रा की। प्रधानमंत्री ने मेट्रो कार्ड के माध्यम से यात्रा की और इस दौरान साथी यात्रियों से बातचीत भी की।
मेट्रो यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों और महिला यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत करते हुए उनके अनुभव और विचार भी सुने। प्रधानमंत्री की मेट्रो यात्रा के दौरान यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया।
प्रधानमंत्री मोदी एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो के जरिए कॉलेज पहुंचे। एसआरसीसी दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख वाणिज्य संस्थानों में से एक है और अपने 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
प्रधानमंत्री का सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना दिल्लीवासियों के बीच भी चर्चा का विषय रहा। उन्होंने मेट्रो कार्ड से सामान्य तरीके से यात्रा की और इस दौरान यात्रियों के साथ सहज संवाद किया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार