प्रधानमंत्री संग्राहलय में ‘मन की बात’ पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन
नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री संग्रहालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर उनके ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन उनके प्रधान सचिव रहे नृपेन्द्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संग्रहालय के निदेशक अश्वनी लोहानी भी साथ में मौजूद थे।
प्रदर्शनी को विशेष बताते हुए नृपेन्द्र मिश्रा ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद के उस दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय प्रधानमंत्री जनता से सीधा संवाद करने और हर व्यक्ति तक पहुंचने का एक तरीका ढूंढ रहे थे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में यह बात आई कि अमेरिका में एक राष्ट्रपति जनता से संवाद करने के लिए रेडियो का नियमित उपयोग करते थे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस : जनसेवा के 25 साल के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री संग्रहालय में भारत के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की जयंती और जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया जाता है और उनके परिजनों को भी आमंत्रित किया जाता है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा