प्रधानमंत्री 31 मार्च को गुजरात को देंगे 5295 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

 


-अकेले अहमदाबाद में ही 4640 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

गांधीनगर, 28 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च को अपने गुजरात दौरे के दौरान प्रदेश में कुल 5295.54 करोड़ रुपये के 44 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 3427.14 करोड़ रुपये के 26 कार्यों का शिलान्यास और 1868.40 करोड़ रुपये के 18 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इसके अंतर्गत सबसे अधिक अहमदाबाद महानगर पालिका की 4640.12 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं, जबकि गांधीनगर महानगर पालिका की 304.82 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाओं, गांधीनगर शहरी विकास प्राधिकरण की 272.86 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं तथा गुजरात अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी की 77.74 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक नगरी वडनगर की विरासत को संरक्षित रखने और पर्यटन को गति देने के लिए 34.45 करोड़ रुपये के खर्च से ‘हेरिटेज टाउन शहरी विकास और सड़क सौंदर्यीकरण’ प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत हाटकेश्वर मंदिर और संगीत संग्रहालय जैसे मुख्य स्थलों पर आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, अंडरग्राउंड लाइटिंग, सेंड स्टोन साइनेज और कलात्मक कृतियों से सौंदर्यीकरण किया गया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री पाटण में रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। पाटण शहर के लोगों की सुविधा के लिए 43.29 करोड़ रुपये की लागत से फाटक नंबर 41-ए (एलसी-41ए) पर 898 मीटर लंबा थ्री-लेग रेलवे ओवरब्रिज तैयार किया गया है, जो यातायात की समस्या को दूर कर लगभग दो लाख लोगों को सुरक्षित और तेज यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के मकानों का लोकार्पण करेंगे, जिससे हजारों परिवारों का ‘अपने घर’ का सपना साकार होगा। इसके साथ ही अहमदाबाद के नए क्षेत्रों में ड्रेनेज और अन्य ढांचागत सुविधाओं की बड़ी परियोजनाएं आगामी समय में शहर का कायापलट करेंगी।

प्रधानमंत्री अहमदाबाद मनपा के इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

1. खारीकट कैनाल डेवलपमेंट (पैकेज 1,2,3) – लोकार्पण – 811.27 करोड़ रुपये।

2. निकोल-कठवाड़ा (टीपी-111) में 1100 ईडब्ल्यूएस आवास - लोकार्पण – 77.50 करोड़ रुपये।

3. चिलोड़ा-नरोड़ा (टीपी-99) में 1017 ईडब्ल्यूएस आवास – लोकार्पण – 75.35 करोड़ रुपये।

4. नरोड़ा-मुठिया (टीपी-71) में 470 ईडब्ल्यूएस आवास – लोकार्पण – 56 करोड़ रुपये।

5. अमराईवाड़ी स्लम क्वार्टर्स में 672 आवास (पीपीपी) – लोकार्पण – 54.92 करोड़ रुपये।

6. गोता (टीपी-33) में 448 ईडब्ल्यूएस आवास – लोकार्पण – 54.75 करोड़ रुपए

7. असारवा नॉर्थ (टीपी-30) पतरावाळी स्लम में 576 आवास – लोकार्पण – 47.93 करोड़ रुपये।

8. हंसपुरा-नरोड़ा (टीपी-121) में 299 ईडब्ल्यूएस आवास – लोकार्पण – 35.59 करोड़ रुपये।

9. वस्त्राल वार्ड (टीपी-114) में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण – लोकार्पण – 61.67 करोड़ रुपये।

10 गोता-गोधावी कैनाल का आरसीसी बॉक्स कैनाल में रूपांतरण – लोकार्पण – 131.97 करोड़ रुपये।

11. आकाश दर्शन सोसायटी के पास वाटर डिस्ट्रीब्यूशन स्टेशन – लोकार्पण – 25.08 करोड़ रुपये।

12. दुधेश्वर वाटर वर्क्स में 20 मिलियन लीटर का टैंक – लोकार्पण – 31.07 करोड़ रुपये।

13. भाड़ज (टीपी-406) में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन स्टेशन – लोकार्पण – 47.40 करोड़ रुपये।

14. खारीकट कैनाल फेज-2 (रोपड़ा तालाब से खारी नदी तक) – शिलान्यास – 1061.43 करोड़ रुपये।

15. बीआरटीएस और एएमटीएस के लिए आईटीएमएस सिस्टम प्रोजेक्ट 2.0 – शिलान्यास– 467 करोड़ रुपये।

16. नारोल सर्कल से नरोड़ा पाटिया तक 14 किमी रोड़ डेवलपमेंट – शिलान्यास – 255.35 करोड़ रुपये।

17. काजीमिया नो टेकरो (टीपी-3) में 728 आवास (पीपीपी) – शिलान्यास – 105.02 करोड़ रुपये।

18. भागुभाई नी चाली (टीपी-3) में 595 आवास (पीपीपी) – शिलान्यास – 73.59 करोड़ रुपये।

19 वटवा आउटफील्ड (टीपी-58) में 350 एलआईजी आवास – शिलान्यास – 66.18 करोड़ रुपये।

20 नरोड़ा-हंसपुरा (टीपी-121) में 160 एलआईजी आवास – शिलान्यास – 38.80 करोड़ रुपये।

21. वस्त्राल वार्ड में 1600 एमएम ड्रेनेज लाइन (माइक्रो टनलिंग) – शिलान्यास – 31.24 करोड़ रुपये।

22 नरोड़ा वार्ड (टीपी-75) में नया ऑडिटोरियम – शिलान्यास – 86.29 करोड़ रुपये

23. रास्का में अतिरिक्त 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट – शिलान्यास – 79.48 करोड़ रुपये।

24 सीजी रोड में एडवांस फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी – शिलान्यास – 37.22 करोड़ रुपये

25 सुभाष ब्रिज का नवनिर्माण (4 लेन ब्रिज और 2 लेन ब्रिज) – शिलान्यास – 236 करोड़ रुपये।

26. वेस्ट जोन में थिमैटिक प्रिसिंक्ट पैकेज-1 के विभिन्न रोड – शिलान्यास – 282.82 करोड़ रुपये।

27. लोटस पार्क डेवलपमेंट (घाटलोडिया तालाब) – शिलान्यास – 128.85 करोड़ रुपये।

28. नॉर्थ-वेस्ट जोन (टीपी-56, 151-ए आदि) में ड्रेनेज नेटवर्क – शिलान्यास – 42.93 करोड़ रुपये।

29 नॉर्थ-वेस्ट जोन (टीपी-54, 55, 228 आदि) में ड्रेनेज नेटवर्क – शिलान्यास – 40.47 करोड़ रुपये।

30 नॉर्थ-वेस्ट जोन (टीपी-40, 41, 53-ए आदि) में ड्रेनेज नेटवर्क – शिलान्यास – 28.42 करोड़ रुपये।

31 हेबतपुर-थलतेज क्षेत्र में तालाबों को जोड़ने का नेटवर्क – शिलान्यास – 27.85 करोड़ रुपये।

32 ओलंपिक-2036 के अंतर्गत नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के निकट वाटर लाइन शिफ्टिंग–शिलान्यास–40.68 करोड़ रुपये।

प्रधानमंत्री गांधीनगर महानगर पालिका और गांधीनगर शहरी विकास प्राधिकरण के इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

1. वासणा-हड़मतिया (टीपी-09) में 624 ईडब्ल्यूएस-2 आवासों का निर्माण – लोकार्पण – 80.50 करोड़ रुपये।

2. वासणा-हड़मतिया (टीपी-09) में 1352 ईडब्ल्यूएस-2 आवासों का निर्माण – लोकार्पण – 165.54 करोड़ रुपये।

3. मोटा चिलोड़ा (टीपी-17) में ड्रेनेज नेटवर्क और 7.0 एमएलडी एसटीपी – शिलान्यास – 26.82 करोड़ रुपये।

4. जीएमसी क्षेत्र (टीपी-06) में वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण – शिलान्यास – 25.61 करोड़ रुपये।

5. सेक्टर-11 बिजनेस कॉरिडोर रोड डेवलपमेंट और सौंदर्यीकरण – शिलान्यास – 25.53 करोड़ रुपये।

6. रांधेजा में 4 तालाबों को जोड़ने और स्टॉर्म वाटर लाइन – शिलान्यास – 25.02 करोड़ रुपये।

7. कोबा, रायसण, रांदेसण क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर लाइन – शिलान्यास – 59.48 करोड़ रुपये।

8. टीपी-29 से अडालज टीएसपीएस तक 1800 एमएम ड्रेनेज ट्रंक मेन – शिलान्यास – 62.15 करोड़ रुपये।

9. कुडासण, रायसण, रांदेसण, सरगासण सहित अन्य गांवों में नए रोड – शिलान्यास 72.91 करोड़ रुपये।

10. पेथापुर में 15 एमएलडी एसटीपी का निर्माण – लोकार्पण – 34.12 करोड़ रुपये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Abhishek Barad