सूरत में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मां अंबा की महाआरती, विकसित भारत के संकल्प की कामना
सूरत, 17 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटील के मार्गदर्शन में 163-लिंबायत विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता बेन पाटील द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मां अंबा आद्यशक्ति की महाआरती का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत आयोजन में नागरिकों ने राष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
महाआरती के माध्यम से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके ‘सेवा, सुशासन और संकल्प’ के मार्ग पर विकसित भारत के निर्माण की यात्रा को शक्ति मिलने की कामना की गई।
कार्यक्रम में सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष परेशभाई पटेल, शहर महामंत्री दुर्गा प्रसाद पांडेय, पूर्व महामंत्री किशोरभाई बिंदल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे