प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी
नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके शांति, सद्भाव और वैश्विक कल्याण के संदेश की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका नैतिक एवं आध्यात्मिक नेतृत्व दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा, “परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति तथा वैश्विक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार