हवा में नमी छोड़ने वाले पौधे, घर को रखते हैं ये ठंडा…गर्मी में लगाना बेस्ट

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन अगर नेचुरली ठंडक बनाए रखनी हो तो सबसे बढ़िया इंडोर प्लांट होते हैं. कुछ ऐसे पौधे हैं जो हवा में नमी छोड़ते हैं. इससे न सिर्फ घर ठंडा रहता है, बल्कि हवा भी साफ रहती है. अब मौसम काफी गर्म होने लगा है तो आप अभी से अपने घर में ये पौधे लगा सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं इनके नाम.

e4
 

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन अगर नेचुरली ठंडक बनाए रखनी हो तो सबसे बढ़िया इंडोर प्लांट होते हैं. कुछ ऐसे पौधे हैं जो हवा में नमी छोड़ते हैं. इससे न सिर्फ घर ठंडा रहता है, बल्कि हवा भी साफ रहती है. अब मौसम काफी गर्म होने लगा है तो आप अभी से अपने घर में ये पौधे लगा सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं इनके नाम.


एरेका पाम (Areca Palm): गर्मियों के लिए एरिका पाम का प्लांट बेहतरीन रहता है, क्योंकि ये नेचुरल ह्यूमिडिफायर है जो हवा में नमी को बढ़ाने का काम करता है. इससे टेंपरेचर कम रहता है. इसके साथ ही ये हवा को साफ करने में भी हेल्पफुल माना जाता है. कम देखभाल में एरिका पाम तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जिससे आपका घर भी काफी हरा-भरा दिखता है. 

स्नेक प्लांट (Snake Plant): समर सीजन के लिए अगर इनडोर प्लांट की बात करें तो आप स्नेक प्लांट लगा सकते हैं. ये हवा को शुद्ध करने के साथ ही घर को ठंडा रखने में सहायक है और रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है. कम रोशनी में भी ये प्लांट आराम से ग्रो हो जाता है, इसलिए आप बरामदे कोनों में भी इसे रख सकते हैं. इसको बहुत ज्यादा केयर की जरूरत भी नहीं होती है.

मनी प्लांट (Money Plant):भारतीय घरों में अमूमन आसानी से मनी प्लांट देखने को मिल जाता है. दरअसल इसे पॉजिटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है. फिलहाल गर्मियों में आप अपने घर को ठंडा रखने के लिए ये पौधा भी लगा सकते हैं. इसका फायदा ये है कि आप इसे मिट्टी के साथ ही पानी में भी लगा सकते हैं और कहीं पर भी टांग सकते हैं.

एलोवेरा (Aloe Vera):एलोवेरा भी एक ऐसा पौधा है जो हवा को शुद्ध करने के साथ ही ह्यूमिडिटी को कम करने में भी हेल्पफुल रहता है. एलोवेरा औषधीय गुणों से भी भरपूर है, इसलिए आपकी सेहत से लेकर त्वचा और बालों तक के लिए फायदेमंद रहता है. एलोवेरा की बहुत ज्यादा देखभाल भी नहीं करनी पड़ती है. ये आसानी से घना होता चला जाता है, इसलिए इसके लिए चौड़े गमले का यूज करना चाहिए.

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant): गर्मियों में आप अपने घर को ठंडा बनाए रखने के लिए स्पाइडर प्लांट लगा सकते हैं. ये हवा के हानिकारक रसायनों को भी कम करने में मदद करता है और हवा के संचार को बेहतर बनाने में हेल्पफुल होता है. ये नमी को बढ़ाकर हवा की शुष्कता को कम करने में कारगर होता है. आप इसे हैंगिंग पॉट्स में भी लगा सकते हैं, जिससे घर सुंदर दिखता है और आपका मूड बूस्ट होता है.

रबर प्लांट (Ficus elastica): गर्मी के मौसम में घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधों की बात करें तो रबर प्लांट भी बढ़िया रहता है. ये हवा में नमी बनाए रखता है, जिससे घर में कूलिंग एनवायरमेंट बनाए रखने में मदद मिलती है. रबर प्लांट की बात करें तो इसे सिर्फ एक पत्ती से ही आप आसानी से उगा सकते हैं.