Plant Care Tips : न ज्यादा खाद, न ज्यादा पानी...नर्सरी से लाया पौधा सूखेगा नहीं, इन बातों का रखें ध्यान

पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं. बल्कि शुद्ध हवा और वातावरण भी देते हैं. फूल से लेकर फल और सब्जियों के तमाम ऐसे पौधे हैं, जिन्हें आप अपने घर में आसानी से उगा सकते हैं. पौधा उगाने के लिए अक्सर लोग नर्सरी से बीज या फिर लगा हुआ पौधा लेकर आते हैं. नर्सरी में तो पौधा खूब हरा-भरा रहता है. लेकिन घर लाते है वो सूखने लगता है और मुरझा जाता है. ऐसे में कई लोगों की ये शिकायत रहती है कि नर्सरी वाले अच्छे पौधे नहीं देते हैं. हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है. पौधै की अगर सही देखभाल की जाए तो नर्सरी से लाया पौधा हरा-भरा रह सकता है.अगर आपका भी नर्सरी से लाया पौधा सूख जाता है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे एक्सपर्ट के बताए टिप्स.

जब भी लोग नर्सरी से पौधा लेकर जाते हैं तो कुछ आम गलतियां कर देते हैं. इसी वजह से उनका पौधा सूखने लगता है. पहली गलती तो खाद बनाने में ही करते हैं. पौधे को जब आप दूसरे पॉट में ट्रांसफर करें तो मिट्टी तैयार करते समय हमे ऑर्गेनिक DAP जरूर डालना चाहिए. क्योंकि सीडलिंग और रिपोर्टिंग में DAP मैन होता है. 10 इंच के गमले में 10 ग्राम DAP डालें, 25 ग्राम पोटाशिक खाद और 25-30 ग्राम नीम कवच डालें. इससे पौधा मरेगा नहीं, ग्रोथ अच्छी होगी और कीड़े से भी बचाव होगा.

पहले दिन पौधे को आराम दें
नर्सरी से लाए पौधे को तुरंत ही धूप में रखना, खाद या पानी देने से भी वो मुरझाने लगता है. क्योंकि जब पौधे की जगह बदलती है तो उसे एडजेस्ट करने में समय लगता है. ऐसे में नर्सरी से लाने के बाद पौधे को तुरंत धूप में न रखें. 23 दिन छांव/इनडायरेक्ट लाइट में रखें ताकि वह नए माहौल में ढल सके.

कम और सही समय पर पानी दें
नर्सरी से लाए पौधे को मिट्टी की ऊपरी 12 इंच परत सूखी लगे तभी पानी दें.रोज-रोज पानी देना सबसे बड़ी गलती है. पानी देते समय पॉट के नीचे से थोड़ा पानी निकलने लगे. बस इतना ही पानी दें. बहुत ज्यादा पानी से पौधे की जड़े सड़ सकती हैं.

तुरंत खाद डालने से बचें
नर्सरी से लाए पौधे को पहले से ही काफी देखभाल के साथ रखा जाता है. जब आप उसे घर ले जाते हैं तो तुरंत खाद देना जरूरी नहीं होता है. क्योंकि पौधे में पहले से ही पौष्टिक खाद मिली होती है. ऐसे में आपको नए पौधे को कम से कम 23 हफ्ते खाद देनी चाहिए. बाद में हल्की ऑर्गेनिक खाद (वर्मी कम्पोस्ट/गोबर खाद) थोड़ी मात्रा में दें.

जगह बार-बार न बदलें
पौधे को अगर आप बार-बार अलग-अलग जगह पर रखेंगे तो भी वो जल्दी ग्रो नहीं करेगा. क्योंकि जगह बदलने से पौधे को एडजेस्ट करने में मुश्किल होती है, जिसका असर ग्रोथ पर बढ़ता है. इसलिए एक बार पौधे की जगह तय कर लें और उसी जगह पर उसे रहने दें.